Home चंदौली गलतफहमियां दूर कर पुलिस ने मिलाए आठ बिछड़े दंपत परिवार

गलतफहमियां दूर कर पुलिस ने मिलाए आठ बिछड़े दंपत परिवार

0
गलतफहमियां दूर कर पुलिस ने मिलाए आठ बिछड़े दंपत परिवार

गलतफहमियां दूर कर पुलिस ने मिलाए आठ बिछड़े दंपत परिवार ,सराहनीय

मिशन शक्ति अभियान के तहत पहल, दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का किया वादा

सकलडीहा कोतवाली में आपसी सहमति से एक हुए दंपती।

सकलडीहा (चंदौली)। पारिवारिक विवाद और आपसी गलतफहमियों के चलते अलग रह रहे आठ दंपतियों को सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर फिर से एक कर दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की इस पहल से बिखरते परिवारों में खुशियां लौट आईं। कोतवाली परिसर में दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया। परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।सकलडीहा कोतवाली में पति-पत्नी के बीच विवाद से संबंधित मामले सामने आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पारिवारिक कलह के कारण लंबे समय से अलग रह रहे दंपतियों को एक साथ बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर गलतफहमियों और आपसी मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद आठ दंपती आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी हो गए।इसके बाद दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। एक-दूसरे को फूल-माला और मिठाई खिलाकर उन्हें विदा किया गया। पुलिस की इस पहल से परिवारों में फिर से खुशियां लौटने की उम्मीद जगी है।इस मौके पर लक्ष्मीकांत मिश्रा, नेहा, रीमा, गोपाल तिवारी, रामनारायण निषाद, अभिमन्यु राय और राणा प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous article संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतो में चार का मौके पर निस्तारण सकलडीहा
Next article मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, निकाली रैली
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page