Home अध्यात्म सकलडीहा प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां महागौरी की निकली झांकी, जयकारों से गूंजा देवालय

सकलडीहा प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां महागौरी की निकली झांकी, जयकारों से गूंजा देवालय

0
सकलडीहा प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां महागौरी की निकली झांकी, जयकारों से गूंजा देवालय

सकलडीहा प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां महागौरी की निकली झांकी, जयकारों से गूंजा देवालय

सकलडीहा, चंदौली। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की भव्य झांकी सजाई गई। मां का दिव्य स्वरूप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। शाम को मंदिर का पट खुलते ही भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और जयकारे लगाकर पूरे देवालय को भक्तिमय बना दिया।नवरात्र के अवसर पर प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में प्रतिदिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की झांकी सजाई जा रही है। इसी क्रम में अष्टमी के दिन मां महागौरी का आकर्षक शृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते-होते मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर परिसर में मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र की अष्टमी पर मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पुजारी रामजनम चौबे ,दिलीप मिश्रा, विनीत चंद्र पांडेय,दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ता पवन वर्मा ,लालचंद सेठ, नंदन सोनी, संतलाल चौरसिया, काशी जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता ,सोनू चौरसिया, डा0 अभय वर्मा, इत्यादि भक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page