सकलडीहा में राजशाही और आजाद मार्केट में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
कोतवाली गली राजशाही मार्केट दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से स्थापित दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा
टिमिलपुर आजाद पूजा सेवा समिति की ओर से स्थापित दुर्गा की प्रतिमा
सकलडीहा। शारदीय नवरात्र में पूजा पंडालों में सकलडीहा में रविवार को श्रद्धावानों की भीड़ उमड पड़ी। सकलडीहा कोतवाली गली में राजशाही मार्केट की ओर से हाइड्रोलिक पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया था। मांता की भव्य और गर्जना के साथ अवतरित रूप को देखने के लिये लम्बी कतार लगी रही। इस दौरान पूजा सेवा समिति की ओर से पूरी रात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद महिला पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।
सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में राजशाही मार्केट के दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों की ओर से बीते कई वर्षो से माता की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाता है। शनिवार को सप्तमी के दिन माता की भव्य और आकर्षक प्रतिमा विधि विधान से स्थापित किया गया। इस दौरान दर्शन पूजन करने के लिये ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा था। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल भूपेन्द्र निषाद कस्बा प्रभारी राजेन्द्र सिंह,अभिमन्यु राय,गोपाल तिवारी,लक्ष्मीकांत मिश्रा,विजय शंकर,अजय शर्मा सहित अन्य दरेागा और पुलिस कर्मी तैनात रहे। वही पूजा समिति के पदाधिकारी अंबर जायसवाल,आकाश मोदनवाल,सुनील रस्तोगी,राहुल पटवा,अखिलेश पटवा,निरंजन सोनी,दिनेश समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रसाद वितरण में जुटे रहे।
राजशाही मार्किट


आजाद मार्केट