Home क्राइम शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष

शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष

0
शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष


सकलडीहा पीजी कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ दुर्व्यहार का आरोप


छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी



सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सपा नेता और राजभर समाज के साथ एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर शिक्षक के गिरफ्तारी और निलंबन की मांग उठाया। एसडीएम ने वैधानिक तरीके से उचित न्याय दिलाने का भरोशा दिया।
बीते दिनों सकलडीहा पीजी कॉलेज की एक छात्रा ने शिक्षक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया गया था। छात्रों के काफी देर तक हो हल्ला मचाने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी शिक्षक की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर सपाजिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सपा नेताओं के साथ एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर शिक्षक की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग उठाया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस पर छात्रा पर अनावश्यक दबाब न डालने की चेतावनी दिया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बैधानिक कार्रवाई करने का भरोशा दिया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, छात्र नेता बाबूलाल यादव,केशव राजभर, सुबेदार राजभर,महेन्द्र राजभर,गोबिंद सोनकर,डा.रामकेश, राय,श्रवण कुमार राजभर सहित अन्य रहे।

Previous article टूटे पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी
Next article पिकअप के धक्के से रेलवे फाटक में तकनिकी समस्या से लगा जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page