Home चंदौली होली और रमजान में सौहार्द बिगाड़ने वाले जायेंगे जेल: सीओ,निर्देश

होली और रमजान में सौहार्द बिगाड़ने वाले जायेंगे जेल: सीओ,निर्देश

0
होली और रमजान में सौहार्द बिगाड़ने वाले जायेंगे जेल: सीओ,निर्देश


कोतवाली में होली और रमजान की त्योहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक



सकलडीहा।कोतवाली में बुधवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में व्यापारी ग्राम प्रधान और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। सीओ रघुराज ने कहा कि आगामी शुक्रवार को होली का पर्व है। ऐसे में रमजान में नमाज भी अदा की जाएगी। दोनों संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
सीओ रघुराज ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। वही रमजान महीना भी चल रहा है। इसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस गंभीर है। ऐसे में अराजक और उपद्रवी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि अगर कोई आपकी जानकारी में हो तो पुलिस को सूचित करें । आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के किसी अफवाह पर ध्यान न दे। अक्सर देखा जाता है कि द्वेषपूर्ण फेक फ़ोटो और विडियो को प्रसारित कर माहौल को खराब करने की अवांछनीय तत्व कोशिश करते है। ऐसे में इससे सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि होली पर सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान चक्रमण करते रहेंगे। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, जनक सिंह,,ब्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,प्रधान सुरेंद्र यादव,अमरनाथ खरवार,अमित सिंह,अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article जल निगम की टूटी पाइप के कारण हुई जलभरॉव को लेकर प्रदर्शन
Next article डिजिटल युग में प्रमाणिक ज्ञान देती है पुस्तक:गोष्ठी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page