Home चंदौली क्षतिग्रस्त जल निगम की पाइप मरम्मत को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

क्षतिग्रस्त जल निगम की पाइप मरम्मत को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

0
क्षतिग्रस्त जल निगम की पाइप मरम्मत को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन


दो दिन से टूटी पाइप का मरम्मत नहीं होने से पेयजल के लिये हाहाकार।


राहगीरों से लेकर कारोबारियों का दो दिन से कारोबार हो रहा प्रभावित


सकलडीहा।मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय मंगलवार की देर शाम जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगयी। कंपनी के ठेकेदार की ओर से दो दिन बाद भी टूटी पाइप का मरम्मत नही होने से कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। वही सड़क पर जलभरॉव के कारण राहगीरों को आने जाने में समस्या और कारोबार चौपट हो रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। टूटी पाइप का शीध्र मरम्मत नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आगामी दिनों होली का त्योहार है। इसके साथ ही रमजान का पवित्र माह चल रहा है। बीते दो दिन पूर्व प्राइवेट मोबाइल कंपनी की ओर से मशीन से खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त होगया है। जिसके कारण सड़क पर हजारों लीटर पानी बह रहा है। दो दिनों से उपभोक्ताओं के यहां पानी के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके साथ ही राहगीर और बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभरॉव के कारण पटरी व्यवसाई और दुकानदारों को भी कारोबार ठप है। जबकि होली और रमजान का त्योहार पर खरीदारी के लिये आने वाले ग्राहक वापस लौट जा रहे है। आक्रोशित व्यापारियों ने टूटी पाइप का मरम्मत नहीं होने पर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि समस्या का शीध्र समाधान नहीं होने पर व्यापारी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में बरकत अली भोदू, मुकीद अहमद,संतोष, सुदामा,अखिलेश यादव टेंगरी, संत,शशी,मुराहू, संदीप,तलब सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Previous article पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण शुरू
Next article प्रोफेसर के निलंबन और गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page