Home चंदौली होली की त्योहार को लेकर खाद सुरक्षा विभाग का अल्टीमेटम

होली की त्योहार को लेकर खाद सुरक्षा विभाग का अल्टीमेटम

0
होली की त्योहार को लेकर खाद सुरक्षा विभाग का अल्टीमेटम


सकलडीहा में सैम्पलिंग विभाग की टीम ने दो दुकानों से लिया नमूना


विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में मची अफरा तफरी
सकलडीहा।खाद औषधि विभाग की ओर से शुक्रवार को होली और रमजान की त्योहार को लेकर सकलडीहा कस्बा में दुकानों का जांच पड़ताल किया। इस दौरान रंग बिरंगी चिप्स सहित अन्य रंगों से बनी सामान न बचने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान दो दुकानों से तीन से चार सामानों का सैम्पल लिया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मचा रहा। टीम के वापस जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने सकलडीहा कस्बा के छोटी बड़ी दुकानों की जांच पड़ताल किया। चेताया कि कोई दुकानदार होली की त्योहार को लेकर रंग से बनी खाद सामाग्री नहीं बेचेंगे अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा। इसके अलावा दो तीन दुकानों से बेसन सहित विभिन्न खाद्य प्रदार्थ का नमूना लिया।उन्होंने बताया कि आगामी होली पर्व पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम जांच कर रही है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। टीम की छापेमारी से व्यापारियो में उहापोह की स्थिति रही। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह राज्य सभा सांसद से वार्ता कराकर व्यापारियों का सहयोग करने की अपील किया। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने अधिकारियों से किसी व्यापारी का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न नहीं करने का आग्रह किया। जांच पड़ताल मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, फूड इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,मनोज कुमार,लालजीत यादव सहित अन्य रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page