Home चंदौली चकवाल खराब होने से सकलडीहा में पेयजल के लिये हाहाकार,पेयजल

चकवाल खराब होने से सकलडीहा में पेयजल के लिये हाहाकार,पेयजल

0
चकवाल खराब होने से सकलडीहा में पेयजल के लिये हाहाकार,पेयजल

स्टेट बैंक के समीप टूटी जल निगम की पाइप

सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के लोग बीते एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। आरोप है कि कभी फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान और कभी केबिल तार डालने के कारण जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति ठप था। रविवार को जल निगम टंकी की चकवाल खराब हो जाने से पूरे कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जल निगम की समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गांवों में हर घर जल की योजना शोपीश बना हुआ है। टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी से सकलडीहा,नागेपुर,तेन्दुई,सिरोहुईपुर, दुर्गापुर,ईटवा,ताजपुर आदि गांवों केा पेयजल आपूर्ति होती है। रमजान और होली का पर्व चल रहा है। बीते एक सप्ताह पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज के समीप मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से तीन दिन आपूर्ति बाधित रहा। ठीक होने पर पुन: स्टेट बैंक के पास पाइप फोर लेन सड़क की खोदाई के दौरान टूट गया है। अभी बना नही कि जलनिगम टंकी पर पानी चालू करने वाली चकवाल खराब होगया है। जिसके कारण कस्बा सहित आसपास गांव में पेयजल संकट गहराय गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि आये दिन जल निगम और सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पेयजल की संकट बना रहता है। समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने शीध्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का दावा किया है।

Previous article उड़ाका दल टीम ने तीन परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा
Next article बाइक सवार पिता और पुत्र डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हादसा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page