Home चंदौली सकलडीहा में सीवर नाला पर लगा ढक्कन दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा में सीवर नाला पर लगा ढक्कन दुर्घटना को दे रहा दावत

0
सकलडीहा में सीवर नाला पर लगा ढक्कन दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा में सड़क के दोनों पटरी में लाखों की लागत से सीवर पाइप और चेंबर बनाया जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य दोयम दर्जा का होने के कारण जगह जगह लगा ढक्कन दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके बाद भी प्रधान से लेकर सचिव और पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। जबकि एक माह पूर्व में डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने सर्वे भी किया था।

सकलडीहा कस्बा में ग्राम सभा की ओर से बीते पांच माह पूर्व सीवर पाइप व चैंबर का निर्माण शुरू कराया गया। कस्बावासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण जगह जगह चैंबर का ढ़क्कन अभी भी खुला हुआ है। कही पर लगाया गया ढक्कन ठीक से नही बैठाये जाने के कारण दुर्घटना को दावत दे रहा है। । शिकायत के बाद भी प्रधान से लेकर सचिव और पंचायत विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने के कारण ढक्कन सड़क से उंचा होगया है। ग्राम सभा के धन का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जायेगा। निर्माण कार्य की जांच हुई है। बेहतर कार्य नहीं होने पर भुगतान रोक दिया जायेगा।

Previous article अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ जख्मी,रेफर
Next article पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page