Home चंदौली सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारी और राहगीरों के लिये नासूर

सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारी और राहगीरों के लिये नासूर

0
सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारी और राहगीरों के लिये नासूर
सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारी और राहगीरों के लिये नासूर

सकलडीहा।सकलडीहा में फोर लेन सड़क बनने व सड़क पर दुकान लगने के कारण सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारियों के लिये नासूर बन गया है। तहसील और पुलिस प्रशासन को पत्रक देने के बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात नही मिल पा रहा है। रविवार को भी जाम की समस्या लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने अविलम्ब जाम की समस्या से निजात नही दिलाने व अधूरा नाला निर्माण कार्य शीध्र पूरा नहीं कराये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता व व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में बीते एक साल से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिती बनी हुई है। जिसको लेकर कई बार तहसील और पुलिस प्रशासन को पत्रक दिया गया। इसके बावजूद भी समस्या का निजात नही मिल रहा है। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर आये दिन जाम व दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। प्रशासन से मीना बाजार को बंद कराने की मांग किया है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेपुर सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति होने व पटरी व्यवसाईयों को उचित स्थान नही मिलने के कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। व्यापारी नेता रितेश तिवारी ने कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को लेकर अनजान बना हुआ है। सड़क पर अवैध अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। वही अमित सिंह ने बताया कि प्रशासन की मिली भगत के कारण सकलडीहा में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शादी विवाह के समय मात्र पांच सौ मीटर की दूरी आधा घंटा से एक घंटा लग जाता है। वही रामविलास चौरसिया ने बताया कि नाला निर्माण के लिये गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने व धीमी गति से कार्य होने के कारण सड़कों पर दुकान लगाने के लिये पटरी व्यवसाई मजबूर है। जिसके कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। जिला प्रशासन को व्यापारियों को हर दिन होने वाली जाम की समस्या को लेकर आगे आना चाहिये। वही इंस्पेक्टर हरिनारायण पटेल ने बताया कि शीध्र ही जाम की समस्या को दूर कराया जायेगा।

Previous article पटवा समाज राजनैतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर
Next article सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page