Home चंदौली महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण

महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण

0
महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण
महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण

पुलिस पीकेट बूथ नहीं होने के कारण सुबह शाम सकलडीहा में लगती है जाम

पुलिस कर्मी धूल गरदा और धूप में खड़ा होकर ड्यूटी करने को मजबूर

सकलडीहा। फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान कस्बा स्थित सधन तिराहे पर व्यापारियों की सहयोग से बनी पुलिस बूथ को कार्यदायी संस्था की ओर से बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। छह माह बाद भी पुलिस बूथ निर्माण के लिये भूमि चिन्हित नहीं होने से सड़क पर पुलिस कर्मी धूप में ड्यूटी करने के लिये मजबूर है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन से लेकर ग्राम सभा की ओर से पहल शुरू नहीं किया गया।
चंदौली से मारूफपुर सैदपुर घाट तक पांच सौ करोड़ की लागत से फोर लेन सड़क निर्माण शुरू है। चौड़ीकरण की जद में कई मकान से लेकर पुलिस बूथ को कार्यदायी संस्था की ओर से ध्वस्त कर दिया गया है। महीनों बाद भी फोर लेने पर ध्वस्त हुई भू स्वामियों को मुआवजा तो दूर धराशायी पुलिस बूथ का निर्माण तक शुरू नहीं हो पाया। तत्कालीन एसडीएम अनुपम मिश्रा और कस्बा प्रभारी के प्रयास के भूमि को चिन्हित भी करने की मुहिम शुरू किया गया। लेकिन नेताओ के दबाब में राजस्व कर्मियों की ओर से भूमि चिन्हित करने में टालमटोल किये जाने पर पुलिस बूथ का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण पुलिस कर्मी सड़क पर धूप में धूल गरदा के बीच ड्यूटी की कोरमपूर्ति करने को मजबूर है। स्थायी पुलिस बूथ नहीं होने के कारण सकलडीहा में जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापारी नेता मुराहू विश्वकर्मा, जोखू सिद्दीकी, बाबूजान अहमद,आनंद पांडेय,रतेन्द्र राजभर ने जिला प्रशासन से पुलिस बूथ के लिये भूमि आवंटन कराये जाने की मांग उठाया है।

Previous article सड़कों पर गंदगी का अंबार है फिर भी नहीं हो रहा निवारण
Next article व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज तैयारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page