सकलडीहा में अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट
सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल कर रही मस्जिदों का निरीक्षण
अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों के पास भ्रमण करते सीओ रघुराज
सकलडीहा। क्षेत्र में अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में कोतवाल हरिनारायण पटेल भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों व नमाज स्थलों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान इनलोगो ने शांति और सौहार्द के साथ नमाज अदा करने की अपील किया।
शुक्रवार को अलविदा की आखिरी नमाज अदा किया गया। यह रमजान माह का आखिरी नमाज होता है। इस दिन बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करते है। इनलोगो को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर सीओ रघुराज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों का भ्रमण करते है। सीओ रघुराज ने बताया कि आज अंतिम अलविदा नमाज का दिन है। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद है। शांति पूर्वक नमाज अदा की जा रही है। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल,वेद कुमार चौबे,त्रिवेणनाथ त्रिपाठी,शिवकुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी रहे।