Home चंदौली गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त

गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त

0
गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त
गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त,

20 गांवो के लोगों का आवागमन बंद जिम्मेदार अनजान

गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर टूटी पुलिया

सकलडीहा ।क्षेत्र के गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया विगत 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसपर चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 गांवो का आवागमन बंद है। ग्रामीणो का कहना है कि कईबार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर लेहरा-मनिहरा ड्रेन है। इस ड्रेन पर बनी पुलिया 3 सालों से क्षतिग्रस्त है। पुलिया का स्लैब पूरी तरह धस चुका है। सुरक्षा दीवार जर्जर है। इस मार्ग से गुजरने वाले साइकिल सवार और बाइक सवार आएदिन गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणो का आरोप है कि 3 वर्षों से इस रास्ते पर आवागमन बंद है। ग्रामीणो का कहना है कि अमिलाई,काधी,डेढावल,ओरवा,मोहनपुरवा सहित 20 गांवो के लोगों को 6 से 7 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणो का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई।लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में एसडीओ बंधी प्रखंड का कहना है कि अप्रैल लास्ट तक पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।
Previous article नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना
Next article सकलडीहा में अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page