Home चंदौली नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना

नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना

0
नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना
नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना

पिछले साल तार की चपेट में आने से हुई थी बालिका की मौत

सकलडीहा ।स्थानीय बिजली उपकेन्द्र ग्रामीण फीडर से जुड़े नरैना गांव में जर्जर तार नहीं बदले जाने से आए दिन तार टूटकर जमीन पर गिर रहा है। पिछले साल नंगे तार की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गयी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम किया मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द ही तार बदलने का भरोसा दिए लेकिन तार नहीं बदला गया। जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
नरैना गांव में नंगे बिजली तार के कारण आए दिन तार टूटने की शिकायत आती रहती है। एक वर्ष पूर्व नंगे तार की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गयी थी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने सकलडीहा नईबाजार मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध जताया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ व जेई ने नंगे व जर्जर तार को बदलने का आश्वासन भी दिए थे। लेकिन आज तक अधिकारियों ने तार को नहीं बदला। शुक्रवार को जर्जर तार टूट कर गिर गया गनीमत रहीं कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। ग्रामीण चंदन कुमार,आलोक, विजय कुमार पांडेय, मुराहू पटेल,दिनेश शर्मा,राममोहन पांडेय,बेचई पांडेय,सत्येद्र पटेल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिजली बिल की वसूली करने के लिए अधिकारी आ जाते है लेकिन यहंा की समस्या को दूर करने के लिए कभी भी ध्यान नहीं देते है। जर्जर तार के टूटने से गेंहु के खड़ी फसल में आग भी लग सकती है। अगर जल्द ही तार को नहीं बदला गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें। इस बावत एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद तार को बदला जाएगा।

Previous article सकलडीहा में सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया रूट मार्च
Next article गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर बनी पुलिया 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page