Home चंदौली सकलडीहा में सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया रूट मार्च

सकलडीहा में सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया रूट मार्च

0
सकलडीहा में सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया रूट मार्च
सकलडीहा में सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने किया रूट मार्च

व्यापारियों और आमलोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

कस्बा में रूट मार्च करते सीओ और पुलिसकर्मी

सकलडीहा ।पुलिस ने गुरुवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ रघुराज के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी देख लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सीओ ने बताया की रूट मार्च आगामी ईद और नवरात्र को लेकर किया जा रहा है। साथ ही व्यापारियो और आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है।
गुरुवार की देर शाम भारी पुलिस बल सकलडीहा कस्बा सहित टिमिलपुर,नागेपुर,तेंदुई सहित अलीनगर तिराहा और सघन क्षेत्र तिराहा से होते हुए कोतवाली पहुची। सीओ रघुराज ने बताया कि आगामी ईद और नवरात्र की पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही व्यापारियो और आमलोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है। ताकि कोई भी निडर होकर अपना व्यवसाय और अन्य कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि अवांछनीय और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करेगी। समाज के हर तबके की सुरक्षा और शांति की जिम्मेदारी पुलिस की है। और पुलिस इसको लेकर सख्त है। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल,शिवकुमार यादव,दिनेश राम सहित अन्य दरोगा और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Previous article दो साल से शिक्षक विहिन 90 छात्राओं की पढ़ाई कैसे पूरा करेगी कोर्स
Next article नरैना गांव में नहीं बदले गए जर्जर तार,दुर्घटना की सम्भावना
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page