Home चंदौली अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किसान संगठन ने जताया विरोधआक्रोश

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किसान संगठन ने जताया विरोधआक्रोश

0
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किसान संगठन ने जताया विरोधआक्रोश



सकलडीहा। भारतीय किसान अवस्थी संगठन के नेताओ ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर विरोध किया। एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर मांगों के समर्थन में पत्रक सौपा । किसानों ने आरोप लगाया कि श्रीकांतपुर (शाहीदगांव) में सरकारी तालाब, खेल मैदान व खादगढ्ढा पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इसकी शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुआ। किसानों ने अतिक्रमण नही हटाये जाने पर चार फरवरी को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।


किसान नेताओ का आरोप था कि श्रीकान्तपुर (शाहीदगांव) में तालाब,खेल मैदान और खाद गढ्ढा है। इसपर भू-माफिया नजर गढ़ाए हुए है। जिसपर तेजी से अतिक्रमण कर घर और मड़ई के साथ ही विभिन्न रूप से घेरा बंदी कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इससे गांव का पानी और बच्चो का खेलना बंद हो गया। लोगों का पानी अब घरों में लग रहा है। जिसकी शिकायत तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस पर किया गया। इसके बाद भी राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। किसान नेताओ ने एसडीएम से मांग किया अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाय। नही तो 4 फरवरी से बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में कमलेश सिंह (टनमन),अरुण कुमार तिवारी,अंजनी तिवारी,संदीप शर्मा,वशिष्ट राम,मेवा चौहान सहित दर्जनों किसान नेता और किसान मौजूद रहे।

Previous article फार्मर रजिस्ट्री कराने पर मिलेगा किसानों को मिलेगा सम्मान निधि
Next article सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने सौपा पत्रक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page