Home चंदौली सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने सौपा पत्रक

सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने सौपा पत्रक

0
सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने सौपा पत्रक



सकलडीहा। सकलडीहा में लम्बे समय से मीना बाजार के कारण व्यापारी जाम की समस्या से जूझ रहे है। गुरूवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने विभिन्न मांगों को लेकर एएएसपी विनय कुमार सिंह को पत्रक सौपा। पुलिस के उच्चाधिकारी से समस्या का निदान कराये जाने की मांग किया।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर प्रत्येक रविवार को मीना बाजार लगता है। जहां न तो महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। न तो भीड़ को काबू करने के लिये कोई सुरक्षा का इंतजाम। मीना बाजार में छोटी बड़ी दर्जनों दुकाने लगती है। अग्निशमन यंत्र तक बाजार में आयोजक की ओर से नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर सुबह से शाम तक हजारों छोटी बड़ी गाड़ी चलती है। बीते दिनों मीना बाजार से लौटते समय सेवखर की एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत होगयी। पुलिस को काफी देर तक ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस के अधिकारी अनजान बने हुए है। यही नही सकलडीहा सधन तिराहे पर पुलिस बूथ टूट जाने से ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक पुलिस बूथ तक का निर्माण नहीं शुरू कराया गया। व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा में कॉलेज के समय सुबह शाम और रात्रि में गश्त बढ़ाने और सकलडीहा अलीनगर और सधन तिराहा पर पुलिस बूथ खोले जाने की मांग किया। एएसपी ने उच्चाधिकारी के माध्यम से समस्या का समाधान कराये जाने का भरोशा दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,संरक्षक डा.अश्वनी, आनंद पांडेय मंटू,अभय उर्फ शेरू पाठक सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Previous article अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किसान संगठन ने जताया विरोधआक्रोश
Next article बेसिक शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए करना होगा इंतजार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page