Home अध्यात्म बाबा साहब ने सर्व समाज को दिया सम्मान और अधिकार

बाबा साहब ने सर्व समाज को दिया सम्मान और अधिकार

0
बाबा साहब ने सर्व समाज को दिया सम्मान और अधिकार
बाबा साहब ने सर्व समाज को दिया सम्मान और अधिकार

बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यपर्ण करते हुए विभिन्न समाज के लोग

सकलडीहा। डा0भीम राव आम्बेडकर की135 जंयती पर कस्बा में विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल की ओर से गाजा बाजा के साथ जुलूस निकालकर सोमवार को आम्बेडकर तिराहा पर बाबा साहब को मालापर्ण किया। इस दौरान कांग्रेस,सपा,बसपा सहित व्यापारियों ने बाबा सांहब के संकल्प को दोहराते हुए उनके मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प लिया।
सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा बाबा साहब ने सर्व समाज को सम्मान और अधिकार दिलाया। वही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना और जिलाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष और समाज के प्रति किया गया त्याग और बलिदान को भुलाया नही जासकता है। वही समाजसेवी डा.अश्वनी कुमार, डॉ0अशोक कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,अर्जुन आर्या,अरूण रत्नाकर,जिला पंचायत सदस्य रमेश राम,प्रधान अशोक कुमार,सुरेन्द्र यादव,विजय चौहान,धनंजय,उमाकांत,आशीष,सीताराम सक्सेना आदि ने बाबा साहब के तेल चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रदांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व सकलडीहा तहसील,पीजी कॉलेज,ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान और कार्यालय में भी माल्यापर्ण व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह,बीडीओ विजय सिंह,प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय,सीओ रघुराज,कोतवाल हरिनारायण पटेल,सिंटू यादव,विनोद गुप्ता,रत्नेश,बरकत अली,हिमांशु वर्मा,राजेश,दिलीप,रिजवान,सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article दलितों के खिलाफ देश में कटुता पैदा कर रही है सपा: अनिल राजभर
Next article जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page