Home चंदौली जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण

जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण

0
जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण
जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण

जल-जीवन मिशन की बनी अधूरी टंकी

सकलडीहा। क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य अधिकतर गांवो में अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणो को स्वच्छ जल मिलने की आशा पर पानी फिर रहा है। लोगो का कहना है कि सरकार तो हर घर नल से जल पहुचाने की बात तो कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सकलडीहा में कोई ऐसा गांव हो जहा जहा जल जीवन मिशन का कार्य पूरा हो और नल से जल पहुच रहा हो।
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार जल जीवन मिशन पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीण अमावल गांव के बच्चा सिंह,घनश्याम सिंह,पनारू सिंह का कहना है। सकलडीहा विकास खण्ड के किसी गाँव मे जल जीवन मिशन का कार्य पूरा नही हुआ। कही अधूरी टंकी बनी है तो कही आधा पम्प हाउस बनाकर काम बंद कर दिया गया है। सकलडीहा,ईटवा,बलारपुर,पदुमनाथपुर सहित कई ग्राम पंचायत में तो महीनों से टंकी निर्माण का कार्य अधर मे लटका है। ठेकेदार आधा-अधूरा निर्माण कर महीनों से काम बंद किया है। लोगो का कहना है कि ऐसे में स्वच्छ जल मिलना कोरा आश्वासन साबित हो रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से जल्द सभी गांवो में कार्य पूर्ण करने की मांग किया है।

Previous article बाबा साहब ने सर्व समाज को दिया सम्मान और अधिकार
Next article कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page