Home चंदौली कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल

कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल

0
कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल
कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल

कम्हारी गांव में कूड़ा घर के समीप पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों केा समझाते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर साथ में पुलिस फोर्स

सकलडीहा। कम्हारी गांव में रविवार की देर रात कूड़ा घर के समीप डा.आम्बेडकर की मूर्ति रखे जाने की सूचना पर बबाल मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट होगया। मौके पर एसडीएम कूदंन राज कपूर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मुर्ति को हटाया गया। एसडीएम ने वैधानिक तरीके से मूर्ति रखने का आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर कई थाने की पुलिस फोर्स देर रात तक डटी रही।
सकलडीहा विकास खंड के चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन के समीप कम्हारी गांव में डा.आम्बेडकर की मूर्ति कूड़ा घर के समीप रखे जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान अश्वनी श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से लेकर तहसील प्रशासन को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम कुदंन राज कपूर और सीओ रघुराज के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस भारी संख्या मे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अंत में एसडीएम ने वैधानिक तरीके से मूर्ति रखे जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि आम्बेडकर मूर्ति को रखने को लेकर काफी संख्या में महिलायें इक्टठा होगयी थी। समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर केातवाल हरिनारायण पटेल,कोतवाल राजेश सिंह सहित धानापुर और बलुआ एसओ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous article जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधर में लटका टंकी निर्माण
Next article अनियंत्रित होकर डीजे रोड लाइट रथ पलटने से किशोर की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page