Home क्राइम अनियंत्रित होकर डीजे रोड लाइट रथ पलटने से किशोर की मौत

अनियंत्रित होकर डीजे रोड लाइट रथ पलटने से किशोर की मौत

0
अनियंत्रित होकर डीजे रोड लाइट रथ पलटने से किशोर की मौत
अनियंत्रित होकर डीजे रोड लाइट रथ पलटने से किशोर की मौत

सकलडीहा के किसन डीजे रोउ लाइट पर सवार होकर जा रहे थे मजदूर सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार को बचाने में हुई हादसा

सकलडीहा सीएचसी पर घटना को लेकर जांच पड़ताल करते हुए कोतवाली पुलिस

सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर गांव से बुधवार की शाम सात बजे करीब किसन डीजे और रोड लाइट नईबाजार एक गांव में शादी के लिये मजदूरों को लेकर जा रहा था। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पार कर चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन मार्ग होकर जा रहा था। इसी बीच सामने से रेलवे स्टेशन मार्ग से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को बचाने में रथ अनियंत्रित होकर पलट गया। रथ पर सवार 16 वर्षीय एक मजदूर की मौके पर मौत होगयी। आनन फानन में रथ पर सवार मजदूर सकलडीहा सीएचसी लेकर आये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है।
नईकोट निवासी बृजेश कुमार के तीन पुत्र प्रीतम, गौतम और संगम है। बृजेश कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। बृजेश के तीन पुत्र भी मजदूरी करके पिता का सहयोग करते है। 16 वर्षीय संगम कक्षा आठ का नईकोट में पढ़ता था। पार्ट टाइम में रोड लाइट सहित अन्य मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार को शाम किसन डीजे और रोड लाइट रथ पर रोड लाइट ढ़ोने के लिये अन्य मजदूरों के साथ जा रहा था। चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन से पूर्व भोजापुर कालेश्वर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार में बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गयी। रथ पर बैठे आधा दर्जन से अधिक मजदूर रथ के साथ पलट गये। जिसमें संगम रथ के नीचे आ जाने से मौके पर मौत होगयी। मजदूरों ने आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मां निर्मला देवी पिता बृजेश कुमार सहित भाईयों का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि रथ के पलट जाने से एक मजदूर की मौत होगयी है। शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।

Previous article कम्हारी गांव में आम्बेडकर मूर्ति रखने पर मचा वबाल
Next article ऑनलाइन शिक्षा के लिये डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page