Home चंदौली समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के लिये किया जागरूक

समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के लिये किया जागरूक

0
समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के लिये किया जागरूक
समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के लिये किया जागरूक

सकलडीहा कस्बा के दुर्गा माता मंदिर पर समूह की महिलाओ को जानकारी देते बैंक अधिकारी

सकलडीहा। कस्बा में दुर्गा माता मंदिर पर वित्तीय साक्षरता के तहत बुधवार को जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक के अधिकारियों ने लोन संबंधी विभिन्न जानकरीं दी गई। इसके साथ लोन के पैसे से कैसे सूक्ष्म उद्योग लगाकर आर्थिक स्थित को मजबूत कर आत्मनिर्भर बने इस पर भी चर्चा किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक और आजीविका मिशन के तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक मिशन मैनेजर समर वर्मा ने महिलाओ को लोन लेकर सूक्ष्म उद्योग लगाने और मुनाफा कमाने के बारे में जानकरीं दी । कहा कि शासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाए चला रही है। लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत से लोग इससे वंचित है। ऐसे लोगो को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है। कहा कि बैक से लोन लेते समय ओटीपी किसी को नही बताना चाहिए। इसके साथ ही पैसा बैक में ही जमा करे। बैंक से पैसा लेकर उसका सही इस्तेमाल करने से निश्चित विकास होगा। जरूरत सही दिशा में काम करने की है। इस मौके पर स्टेट बैंक के फील्ड अफसर विकास व बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रही।


सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग (ABR) अवधूत भगवान राम पैथोलॉजी सेंटर!

Previous article ऑनलाइन शिक्षा के लिये डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ
Next article सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page