Home चंदौली सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा

सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा

0
सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा
सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा

लोगो को खतरे की आशंका,शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अनजान

सकलडीहा कस्बा के काली माता मंदिर मार्ग पर बास बल्ली के सहारे लटकता केबिल तार

सकलडीहा। बिजलीं विभाग की घोर उदासीनता कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कस्बा के काली माता और साई बाबा मंदिर के पास कई वर्षों से बॉस-बल्ली के सहारे दर्जनो केबल खिंचे गए है। वही कोई 10 से 20 मीटर नही बल्कि 200 से 300 से लेकर 500 मीटर तक यह केबिल पूरी तरह सड़क पर लटक रहे है। जबकि पोल से अधिकतम 50 मीटर तक ही बिजलीं देने का प्रावधान है।आवागमन करने वालो से यह तार कभी भी संपर्क में आ सकते है। जिससे बडी दुर्घटना घट सकती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान है।
सकलडीहा कस्बा के कोट स्थित साईंबाबा मंदिर के पास ट्रांसफार्मर लगा है। ग्रामीण बिनय पाण्डेय, सोहन,राजीव का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से जितने भी कनेक्शन गए है। सब बॉस-बल्ली के सहारे है। इनलोगो का कहना है कि आवागमन करते समय यह तार लोगों के संपर्क में भी आ जाता है। कटाई का समय चल रहा है। कटी फसल को खेत से घर लेकर आने में समस्या हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन आजतक पोल नही लगाया गया। जबकि बिजलीं विभाग को बिल समय से चाहिए। लेकिन सुविधा भगवान भरोसे चल रही है। लोगो ने चेतावनी दी कि जल्द पोल नही लगाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई मनीष कुमार का कहना है कि इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है स्वीकृत होते ही पोल लगा दिया जाएगा।


सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग (ABR) अवधूत भगवान राम पैथोलॉजी सेंटर!

Previous article समूह की महिलाओ को वित्तीय साक्षरता के लिये किया जागरूक
Next article दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page