Home चंदौली दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान

दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान

0
दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान
दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शुरू किया गया पहल

सकलडीहा में दिव्यांगजन की दुकान का शुभारंभ करते हुए जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक

सकलडीहा ।जिला दिव्यांगजन विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को दुकान खोलने और निर्माण के लिये बीस हजार तक का अनुदान शासन की ओर से शुरू किया गया है। इस क्रम में बुधवार को सकलडीहा बलारपुर गांव के एक लाभार्थी का योजना के तहत दुकान का संचालन कराया गया। इस योजना के तहत 15लाभार्थियों के सापेक्ष 9 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
दुकान निर्माण और दुकान संचालन हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दस हजार से लेकर बीस हजार तक का अनुदान दिया जायेगा। इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार की पहल पर बलारपुर गांव के इंदल को योजना का लाभ दिलाते हुए दुकान शुरू कराया गया। इस योजना के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस बाबत जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि इस योजना के तहत हर दिव्यांग लाभार्थियों केा योजना का लाभ दिया जायेगा। इस मौके प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,सुजीत कुमार,संभा यादव,चिंतामणि सहित अन्य मौजूद रहे।


सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य मार्ग (ABR) अवधूत भगवान राम पैथोलॉजी सेंटर! विशेष: गरीबो के लिए विशेष छूट!

Previous article सकलडीहा में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजलीं आपूर्ति से खतरा
Next article नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page