सकलडीहा ब्लॉक के निर्विरोध पंचायत सहायक अध्यक्षक को मालाफूल पहनाकर स्वागत करते पंचायत कर्मी
सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक के पंचायत सहायक अध्यक्ष पद पर शनिवार को भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मुकेश कुमार यादव को सर्व सम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया। इस दौरान डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पंचायत कर्मियों केा बधाई दिया।
डीपीआरओ नीरज सिन्हा की ओर से सचिव और पंचायत सहायकों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न होने के बाद पंचायत सहायक की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके लिये काफी देर तक सहमति के लिये पंचायत सहायकों ने एक दूसरे से वार्ता में जुटे रहे। अंत में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार यादव का नाम सामने आते ही सभी पंचायत सहायकों ने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद पर मुहर लगा दिया। अंत में चुनाव अधिकारी रहे महेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव को माला पहनाकर बधाई दिया। इसके बाद सभी पंचायत सहायकों की ओर से माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप गांव के विकास में सदैव जुटें रहेंगे। संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य किया जायेगा। इस मौके पर सुजीत यादव,राकेश,रितेश मिश्रा, अजय, चंदन जायसवाल,निर्भय,आशुतोष, दीपशिखा त्रिपाठी, तनु पांडेय,पूजा कुशवाहा,झबलू,मोनू,राजीव,अविना
