Home चंदौली नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त के घर हुई कुर्की

नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त के घर हुई कुर्की

0



सकलडीह।कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर बीते 16 माह से फरार है। जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। कुर्की की नोटिस के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई किया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में खलबली मची हुई है।
ओरवा गांव का आरोपी शेख मोहम्मद असलम एक नाबालिक लड़की को करीब 16 माह से लेकर फरार है। लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली में लिखित तहरीर दिया था। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नही चला। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 20 दिसम्बर 2024 में आरोपी के घर डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा किया। फिर भी वह हाजिर नही हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया। इसपर उपनिरीक्षक धर्मदेव सिंह ने आरोपी के घर पहुचकर गांव वालो के सामने कुर्की की कार्रवाई की। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर ओरवा गांव के आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गयी है। 

Previous article डंफर ने बाइक सवार युवक को रौंदा एक की मौत् दूसरे की हालत गंभीर
Next article रास्ते के विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा आधा दर्जन घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page