Home क्राइम रास्ते के विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा आधा दर्जन घायल

रास्ते के विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा आधा दर्जन घायल

0

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को सुबह जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे कई लोगो का सिर फट गया। इस मारपीट में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मारपीट की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
बथावर गांव में बीच रास्ते में भैस बाधने को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। दो परिवार के बीच सामूहिक मारपीट से चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कोई भी पक्ष मानने को तैयार नही था। इसी बीच किसी ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया। सूचना पर कोतवाल हरिनारायण पटेल भी पहुच गए। कोतवाल ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष के 50 वर्षीय श्यामनारायण यादव, 24 वर्षीय गोबिंद यादव ,बिंदु देवी वही दूसरे पक्ष के भी तीन लोग जिसमे 25 वर्षीय अरबिंद यादव ,17 वर्षीय मानसी यादव , 40 वर्षीय सुरेश यादव घायल है। पुलिस सभी का उपचार कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous article नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त के घर हुई कुर्की
Next article सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीस
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page