Home चंदौली सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीस

सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीस

0



सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में सांसद और विधायक निधि से लाखों रूपये खर्च करके लगाया गया हाईमास्ट शोपीश बना हुआ है। अंधेरा के कारण आये दिन चट्टी चौराहा और तिराहा पर दुर्घटना होती है। व्यापार मंडल की ओर से कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार अनजान बने हुए है। हाईमास्ट की मरम्मत नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा कस्बा के डा.आम्बेडकर प्रतिमा के पास लगा हाईमास्ट महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके अलावा अलीनगर तिराहा जहां शाम होते ही जाम लग जाता है। अंधेरा के कारण तिराहा पर मुगलसराय की ओर से आने वाली वाहन टर्न करते समय सधन तिराहा और चंदौली की ओर से आने वाली वाहनों से टकराकर चोटिल हो जाते है। इसके अलावा सधन तिराहा और ईटवा में ब्लॉक तिराहा पर लगा हाईमास्ट बीते 6 माह से खराब है। जिसके कारण सकलडीहा कमालपुर और चहनिया से आने वाले वाहन टर्न पर अक्सर दुर्घटना के शिकार होते है। कई बार टर्न लेते समय वाहन दुकानों में घुस जाता है। जिसकी शिकायत व्यापारियों की ओर से स्थानीय जनप्रतनिधियों से सहित अधिकारियों से करने के बाद भी अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, आनंद पांडेय, रितेश तिवारी, मुराहू विश्वकर्मा,बबलू राजभर, रतेन्द्र राजभर, मंटू मिश्रा, गोलू यादव ने जिला प्रशासन से बंद पड़ी हाईमास्ट को शुरू कराने की मांग किया है। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर संबधित विभाग को सूचित कर शीध्र बनवाया जायेगा।

Previous article रास्ते के विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा आधा दर्जन घायल
Next article आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील अव्वल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page