Home चंदौली आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील अव्वल

आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील अव्वल

0
आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील अव्वल




सकलडीहा।आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील ने पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 86.67 प्रतिशत के साथ पाँचो तहसील में टॉप पर है। इस उपलब्धि पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तहसील कर्मियों के टीम वर्क और मेहनत की सराहना किया है। उनका कहना है कि सभी के सहयोग से ही यह सम्भव हो पाया है।
जनवरी माह का प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस शिकायतों का  निस्तारण के समीक्षा के दौरान तहसील सकलडीहा 86.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है। जबकि चकिया 80 प्रतिशत के साथ दूसरे । तो वही नौगढ़ तहसील 71.11प्रतिशत के साथ तीसरे। चन्दौली 68.89 के साथ चौथे स्थान पर। मुगलसराय पाँचवे स्थान पर 64.44 के साथ है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अच्छे टीम वर्क का यह परिणाम है। तहसील में आने वाले सभी शिकायतों का टीम गठित कर समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता रहता है। हर शिकायत का मानीटरिंग बराबर किया जाता है।  आगे और भी बेहतर कार्य करने के लिए राजस्वकर्मियों और अधिकारियों को निर्देशित किया। 

Previous article सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीस
Next article महिला सशक्तिकरण को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page