Home चंदौली महिला सशक्तिकरण को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

0
ज्ञापन देते हुए



सकलडीहा। एसडीएम अनुपम मिश्रा को युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने पंचायतों में चुनी महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि को विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमो में शामिल होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसपर प्रभावी रोक लगाने की मांग किया।
मोर्चा के संयोजक शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पंचायती व्यवस्था में महिलाओं को आगे लाने के लिए तमाम आरक्षण के बावजूद भी महिला की भागीदारी सुनिश्चित होने के बाद भी उनके पतियों के द्वारा प्रतिनिधि बनकर पढ़ी-लिखी महिला होने के बावजूद भी उन्हें पर्दे में रखकर उन्हें मानसिक  व सामाजिक रूप से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत सी महिलाएं समाज में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी अपने प्रतिनिधित्व को सुरक्षित करना चाहती हैं। वह पंचायत की बहन बेटियों के साथ कंधे से कंधा मिला करके चलना चाहती हैं।  लेकिन रूढ़िवादी सोच उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं देती है । राष्ट्रीय पर्व के दिन भी उन्हे झंडा तोलन के लिए नही कहा जाता है। पंचायत भवन,विद्यालय या किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी न करते उनकी भागीदारी पतियों के चक्कर में सुरक्षित नहीं हो पा रही है। इस पुरानी सोच की वजह से महिला कार्यक्रमों की जागरूकता का परिणाम धरातल पर फलीभूत नही हो पा रहा है। एसडीएम ने इस पूरे मामले पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए ठोस कार्रवाई की बात कही है। इस मौके पर विनय कुमार तिवारी, कुलदीप चौहान,अमित दुबे, संतोष दुबे, दिलीप पांडेय, माधव पांडेय आदि प्रमुख रूप से रहे।

Previous article आईजीआरएस के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील अव्वल
Next article माइनरों की आधा-अधूरा सफाई का किसानों ने लगाया आरोप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page