Home चंदौली माइनरों की आधा-अधूरा सफाई का किसानों ने लगाया आरोप

माइनरों की आधा-अधूरा सफाई का किसानों ने लगाया आरोप

0
आधा अधूरा साफ हुई माइनर

सकलडीहा। मुसाखाड डिवीजन नारायनपुर पम्प कैनाल से निकली फुल्ली माइनर, रामपुर माइनर, दरियापुर माइनर, जमुनीपुर माइनर की आधा-अधूरा साफ-सफाई कराने का आरोप भारतीय किसान यूनियन ने लगाया है। किसान नेताओ का कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई तो दूर जांच तक नही हो रही।
भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) किसान नेताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस, किसान दिवस में शिकायत किया। लेकिन नतीजा सिफर रहा। किसान नेता जितेंद तिवारी का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा ठीकेदारों से मिलीभगत कर बगैर सफाई कराए खानापूर्ति कर पैसे को निकाल लिया जाता है। फुल्ली माइनर इसका जीता जागता उदाहरण है। इसके साथ ही जमुनीपुर माइनर, रामपुर माइनर की यही दशा है  जलकुम्भी लगी है टेल के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है । सेवखरी माइनर में आज तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इन सबसे वह भाकियू मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मण्डल जितेन्द्र ने  एक्सईएन मुसाखाड डिवीजन को अवगत करा चुके है। उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन एवं सेवखरी माइनर में पानी पहुंचवाने का आश्वासन दिया है। चेताया कि समय से कार्यवाही एवं जांच नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत बड़ा आंदोलन करेगा।

Previous article महिला सशक्तिकरण को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
Next article कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page