Home चंदौली एक माह में सौ मीटर नाला और रास्ते का नहीं हो पाया निर्माण

एक माह में सौ मीटर नाला और रास्ते का नहीं हो पाया निर्माण

0
एक माह में सौ मीटर नाला और रास्ते का नहीं हो पाया निर्माण
एक माह में सौ मीटर नाला और रास्ते का नहीं हो पाया निर्माण

फोरलेन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से दर्जनों दुकानों का कारोबार प्रभावित

मंदिर मार्ग का निर्माण नहीं होने से शिवभक्ता और महिलाओं को हो रही परेशानी

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित महेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर अधूरा पड़ा नाला और सड़क

सकलडीहा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सकलडीहा में फोरलेन सड़क और नाला का निर्माण के साथ बिजली सिफ्टिंग कार्य बीते तीन साल से हो रहा है। इसके बाद भी सड़क नाला और रास्ता बिजली सिफ्टिंक कार्य अधूर होने से व्यापारियों को सुबह से लेकर शाम तक परेशानी उठानी पड़ रहा है। कारोबार प्रभावित होने से आक्रोश पनपने लगा है। वही मंदिर मार्ग पर मिट्टी का ढ़ेर और अधूरा होने पर शिवभक्तों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सावन माह को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से मंदिर मार्ग से लेकर सड़कों की साफ सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी सकलडीहा में फोर लेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण टिमिलपुर स्थित प्राचीन मंदिर महेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने जाने वाली महिलाओं और शिवभक्तों को काफी परेशानी हो रहा है। आरोप है कि तीन साल से सकलडीहा में नाला सड़क और बिजली सिफ्टिंग कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मंदिर मार्ग के समीप करीब सौ से पच्चास मीटर नाला निर्माण महीनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण दर्जनों कारोबारियों का व्यापार ठप पड़ा हुआ है। दुकानें बंद होने से रोजी रोटी का संकट खड़ा हेागया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पटरी और सामान की उपलब्धता नही होने का रोना रो रहे है। वही मंदिर मार्ग पर मिट्टी का ढ़ेर और मलबा होने से शिवभक्तों और महिलाओं को सुबह शाम आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रहा है। जगह जगह जल निगम की कनेक्शन टूटा हुआ है। गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,राकेश मेादनवाल,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्त,मनोज जायसवाल,संजय सेठ,मारकंडे जायसवाल,अमित जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से कार्यदायी संस्था की ओर से किये जा रहे हीला हवाली के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया। समस्या का समाधान सोमवार से पूर्व नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। वही एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीध्र ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।

Previous article बिजली मेगा कैंप में साढे चार लाख की हुई राजस्व वसूली
Next article राजगीर मिस्त्री की मौत के बाद भी बंद नही हुआ जानलेवा कुंआ
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page