Home क्राइम राजगीर मिस्त्री की मौत के बाद भी बंद नही हुआ जानलेवा कुंआ

राजगीर मिस्त्री की मौत के बाद भी बंद नही हुआ जानलेवा कुंआ

0
राजगीर मिस्त्री की मौत के बाद भी बंद नही हुआ जानलेवा कुंआ

राजगीर मिस्त्री की मौत के बाद भी बंद नही हुआ जानलेवा कुंआ

शराब ठेका के समीप बीते गुरूवार को कुंआ में गिरकर राजगीर मिस्त्री की हुई थी मौत

खुला कुंआ में तीन लोग गिर चुके है इसके बाद भी ग्राम सभा और पुलिस अनजान

ईटवा गांव के शराब ठेका के समीप खुला कुंआ मौत को दे रहा दावत

सकलडीहा। ईटवा गांव के शराब ठेका के समीप बीते गुरूवार को खुला कुंआ में गिरकर सकलडीहा कस्बा निवासी 58 वर्षीय दया राजभर राजगीर मिस्त्री की मौत होगयी। घटना के चार दिन बाद भी कुंआ को ढ़कने का इंतजाम नहीं किया गया है। जिसके कारण पुन: दुर्घटना का डर बना रहता है। इसके बाद भी ग्राम सभा और पुलिस प्रशासन के अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि सुबह शाम ठेका के समीप शराब पीने वालों की भीड़ और धूप से बचने के लिये कुंआ की जगत पर लोग आराम करते है।
ईटवा गांव में श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर मार्ग और सकलडीहा कमालपुर मार्ग शराब ठेका के समीप दो खुला कुंआ मौत को दावत दे रहा है। बीते गुरूवार को सकलडीहा कस्बा के एक राजगीर मिस्त्री की नींद लगने पर कुंआ में गिरकर मौत होगयी थी। इसके पूर्व में ईटवा गांव के एक युवक और सकलडीहा कस्बा का एक दुकानदार गिर गया था। खुला कुंआ आये दिन दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत के अधिकारी और कोतवाली पुलिस खुला कुंआ को बंद कराये जाने को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतनिधि अभी एक दो मौत होने का इंतजार कर रहे है। भाकपा माले नेता शशीकांत सिंह,श्रवण कुशवाहा,सपा नेता अशोक चौहान,सिंटू यादव,व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता,केके सोनी,मनोज जायसवाल ने जिला प्रशासन से खुला कुंआ पर लोहे की जाली लगाकर सुरक्षा की मांग उठाया है।

इनसेट में…….
पीएम रिपोर्ट नही मिलने से परिजन परेशान
बीते गुरूवार को कुंआ में गिरकर सकलडीहा कस्बा के राजगीर मिस्त्री की मौत हो गयी थी। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की पहल पर देर रात तक पीएम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। चार दिन बाद भी पीएम रिपोर्ट की प्रति के लिये कोतवाली पुलिस का परिजन चक्कर काट रहे है।

Previous article एक माह में सौ मीटर नाला और रास्ते का नहीं हो पाया निर्माण
Next article सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान महीनों से जलमग्न
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page