सकलडीहा तहसील और सम्मे माता मंदिर मार्ग पर लगा जलभरॉव
सकलडीहा। तहसील प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों की लाख कवायद के बाद भी कस्बा और तहसील मार्ग पर जलभरॉव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कस्बा और सम्मे माता मंदिर मार्ग पर जलभरॉव की स्थित उत्पन्न होने से महिलाओं और स्कूली छात्रों को आने जाने में परेशानी हो रही है। रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को बरसात के पानी से होकर गुजरना पड़ा। व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव को कोसते रहे।
सकलडीहा कस्बा के नागेपुर और टिमिलपुर के मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाने वाली रोड पर बीते कई माह से जलभरॉव की समस्या से कस्बावासी जूझ रहे है। जिलाधिकारी की सख्ती पर कस्बा के मुख्य मार्ग पर भस्सी डालकर कोरपमूर्ति कर लिया गया। इसके बाद भी जल निकासी का उचित प्रबंध नही होने से पुन: कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर सम्मे माता मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। रक्षा बंधन की त्योहार पर महिलाओं को कस्बा में रक्षा सूत्र और मिठाई की खरीदारी के दौरान काफी समस्या हुई। दूर दराज से आने जाने वाले राहगीर और महिलायें प्रधान और सचिव को कोसते हुए नजर आयी। कई महिलायें जलभरॉव से बच कर आने जाने के दौरान गिरकर चोटिल होगयी। इसके बाद भी जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। वही व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जलभरॉव मार्ग पर होने के कारण महिलायें दुकान के सामने खड़ा नहीं हो पा रही थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, पुष्कर रस्तोगी,इकरान,बरकत,मुकीद,सागी
