Home चंदौली स्टेशन मार्ग पर सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत लापरवाही

स्टेशन मार्ग पर सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत लापरवाही

0
स्टेशन मार्ग पर सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत लापरवाही
स्टेशन मार्ग पर सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत
लापरवाही

सकल्रडीहा कस्बा के सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हो रहे हाइवे निर्माण के दौरान सड़क और नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण कस्बा में कई जगह नाला की खोदाई कर छोड़ दिया गया है। शारदीय नवरात्र में शाम होते ही कस्बा में भीड़ उमड़ पड़ रहा है। इसके बाद भी स्टेशन जाने वाली मुख्य मार्ग पर खोदी गयी गड्ढा पाटे नहीं जाने से कई लोग गिरकर चोटिल होगये। कस्बावासियों ने खोदी गयी गड्ढा की मरम्मत के बाद नाला निर्माण पूरा कराये जाने की मांग किया। आरोप लगाया कि सड़क खोदाई के कारण सुबह शाम ग्रामीण और राहगीर उड़ते धूल से परेशान है।
सकलडीहा कस्बा में नाला और सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था के लिये टेढ़ी खीर बन गया है। स्थानीय व्यापारी नेताओं के विरोध के कारण लम्बे समय से सड़क और नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। हालाकि पूर्व में तहसील प्रशासन की सख्ती के बाद काम मे तेजी आयी है। लेकिन आज भी सड़क और नाला निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण कस्बा के जाने वाली स्टेशन मार्ग पर बीते तीन दिनों सड़क खोदकर छोड़ दिये जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बाइक सवार और साइकिल सवार आये दिन सुबह शाम गिट्टी पर स्लीप खाकर गिर जा रहे है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाया है। जिससे जगह जगह खोदी गयी गड्ढा और उड़ती हुई धूल से निजात मिल सके।
Previous article दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व सरोवरों में लगी घास घुस की साफ सफाई शुरू
Next article नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page