Home अध्यात्म नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन

नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन

0
नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन
नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन

सकलडीहा अभेद आश्रम में नौ कन्याओं का पूजन के बाद भोज कराते संत महात्मा

सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर अभेद आश्रम में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर बुधवार को विधि विधान के साथ नौ कन्या देवी का पूजा अर्चना के साथ हवन पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ इस मौके पर साधु चंद्रशेखर महाराज जी, व मंत्री सुभाष चौहान, कमला प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी ,अमित कुमार, अनिमेष श्रीवास्तव ,गीता सिंह, संजय सिंह,टोनु, जेपी,शमशेर सिंह,विपिन सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।वही दुर्गा मंदिर मार्ग पर हवन कुंड की स्थापना करके भक्तों ने आहूति लिया। इस दौरान देर रात तक अंतिम दिन भक्तों का दर्शन पूजन के लिये भीड़ उमड़ा हुआ था।
कस्बा के टिमिलपुर,नागेपुर, तेन्दुई, ईटवा और सकलडीहा कस्बा के काली माता मंदिर पर मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों की दस दिवसीय नवरात्र में झांकी सजायी गयी। सुबह शाम भक्तों की दर्शन पूजन के लिये भीड़ उमड़ा रहा। पुलिस प्रशासन के साथ समिति के पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे। नवरात्र के अंतिम दिन दर्शन पूजन के लिये महिला और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा था। सुबह मंदिर और घरों में नव दिन का उपवास रखने वाले भक्तों ने नौ कन्या देवी का विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इसके साथ दुर्गा पूजा उपासकों ने विधि विधान और मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन किया। इस बाबत मंदिर के पुजारी रामजनम चौबे ने बताया कि मां दुर्गा की निष्ठा से पूजा करने वालों की सारी मनोकामना पूरी होगी। इस मौके पर दुर्गा पूजा सेवा समित के अध्यक्ष लालचंद सेठ,पवन वर्मा,डा.अभय वर्मा,राजू जायसवाल,नंदन सोनी,संत चौरसिया,अजीत जायसवाल सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
Previous article स्टेशन मार्ग पर सड़क पर खोदी गयी गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत लापरवाही
Next article सकलडीहा में रावण दहन स्थगति होने से स्कूली बच्चों ने बनाया रावण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page