Home अध्यात्म सकलडीहा में रावण दहन स्थगति होने से स्कूली बच्चों ने बनाया रावण

सकलडीहा में रावण दहन स्थगति होने से स्कूली बच्चों ने बनाया रावण

0
सकलडीहा में रावण दहन स्थगति होने से स्कूली बच्चों ने बनाया रावण
सकलडीहा में रावण दहन स्थगति होने से स्कूली बच्चों ने बनाया रावण

टूटी पंरपरा

रावण दहन के लिये स्कूली बच्चों ने कागज का बनाया रावण

सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा में 36 सालों से नव दिवसीय दुर्गा पूजा के साथ रावण दहन और रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा था। पूर्व में समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई विवाद के कारण इस साल राम लीला और रावण दहन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिससे कस्बावासियों में काफी मायूसी है। वही ताजपुर की एक निजी स्कूल की छात्रों ने कागज का रावण बनाकर तैयार किया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के समीप बीते 36 सालों से रजिस्टर्ड दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से नवदिवसीय दुर्गा माता की विभिन्न रूपों की झांकी और रामलीला के साथ दशहरा पर रावण दहन किया जाता था। जिसके लिये समिति के पदाधिकारी दिन रात जुटकर रावण की 60फूट का प्रतिकात्मक पूतला दहन करते थे। लेकिन बीते दिनों एक संत की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुई विवाद में पुलिस और तहसील प्रशासन के मौन साध लेने के कारण रामलीला के साथ दशहरा पर होने वाली दशानंद की प्रतिकात्मक पूतला दहन का कार्यक्रम स्थगित होगया। पहली बार टूटी पंरपरा से कस्बावासियेां में मायूसी है। दहशरा पर कस्बा के छोटे बड़े सैकड़ों दुकानदारों के साथ आस्थावानों की भीड़ उमड़ता था। विवाद के कारण हवन कुंड भी मंदिर मार्ग पर हवन पूजन किया गया। जिससे मंदिर मार्ग पूरे दिन अवरूद्ध रहा। वही कस्बा के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि समिति के पदधिकारियों के मनमानी के कारण विवाद हुआ। हालाकि ताजपुर एक निजी स्कूल की छात्राओं ने तीस फूट का कागज का रावण बनाया है। जो दशहरा के दिन रावण का प्रतिकात्मक स्कूल में ही पूतला दहन किया जायेगा।

Previous article नौ कन्याओं की पूजा के साथ विधि विधान से हुआ हवन पूजन
Next article मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page