मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक में शामिल सीओ स्नेहा तिवारी सहित अन्य
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें की पहल पर बुधवार को सकलडीहा सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तकि करण के तहत जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्रा और महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रेरित किया गया। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक थाना पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
