Home अध्यात्म पन्द्रह हजार लोगों में वितरण हुआ मां दुर्गा का प्रसाद

पन्द्रह हजार लोगों में वितरण हुआ मां दुर्गा का प्रसाद

0
पन्द्रह हजार लोगों में वितरण हुआ मां दुर्गा का प्रसाद
पन्द्रह हजार लोगों में वितरण हुआ मां दुर्गा का प्रसाद

कस्बा के राजशाही मार्केट में देशी घी का प्रसाद वितरण करते हुये भक्तजन

सकलडीहा।कस्बा के कोतवाली गली में राजशाही पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में गुरूवार को मां दुर्गा का देशी घी से निर्मित प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुबह से लेकर देर रात तक चला। करीब पन्द्रह हजार भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम पूर्व प्रधान विवेक जायसवाल की ओर से किये जाने पर ग्रामीणों ने सराहना किया है।
कस्बा के कोतवाली गली में बीते कई वर्षो से राजशाही मार्केट के पूजा समिति की ओर से भव्य पूजा पंडाल का स्थापना किया जाता है। इस बार समिति की ओर से बाबा विश्वनाथ धाम मंदिर का पूजा पंडाल बनाया गया था। जहां एक ओर मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की प्रतिमा स्थापित किया गया था। वही दूसरी ओर खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित किया गया था। नौवमी कार्यक्रम के समापन पर दशहरा के दिन पूजा समिति के तत्वाधान में देशी घी का प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चला। करीब पन्द्रह हजार से अधिक लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। दशहरा पर दर्शन करने आये भक्तों ने मां का प्रसाद पाकर जहां खुशी मना रहे थे। वही पूर्व प्रधान सकलडीहा विवेक जायसवाल की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम का कस्बावासियों ने सराहना किया। इस मौके पर मुकेश नंदन,नागराज,आकाश मोदनवाल,आशीष जायसवाल,शिवदास,प्रकाश मोदनवाल,अजीत जायसवाल,संजय जायसवाल,अनिल,कल्लू,उद्यन जायसवाल सहित अन्य रहे।

Previous article स्वदेशी को अपना कर हम अमेरिका के टैरिफ का कर सकते है मुकाबला
Next article मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page