Home चंदौली मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण

मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण

0
मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण

मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण

सकलडीहा में प्राचीन शिव सरोवर का निरीक्षण करते हुए सीओ स्नेहा तिवारी व कोतवाल

सकलडीहा। सकलडीहा में बीते वर्ष सरोवर के दूषित पानी में मूर्ति विसर्जन को लेकर जमकर बबाल हुआ था। जिसे लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन गंभीर है। बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से सरोवर की सफाई कराया जा रहा है। गुरूवार को सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने सरोवर पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। शुक्रवार को दोपहर तक सरोवर का पूर्ण रूप से साफ सफाई कराये जाने का निर्देश दिया।
सकलडीहा कस्बा सहित आसपास गांव की करीब आधा दर्जन प्रतिमा टिमिलपुर के प्राचीन शिव सरोवर में दशहरा बाद मूर्ति विसर्जन होता है। बीते वर्ष हाइवे निर्माण के दौरान गंदा नाला का पानी सरोवर में बह रहा था। जिसकी साफ सफाई कराये जाने की ग्रामीणों ने मांग उठाया था। लेकिन सरोवर की साफ सफाई का कोरमपूर्ति करते हुए मूर्ति विसर्जन कराये जाने का पुलिस की ओर से दबाब बनाने पर मूर्ति विसर्जन रोक दिया गया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। काफी सूझबूझ और सरोवर की साफ सफाई के बाद मूर्ति विसर्जन देर रात तक हुआ। बीते वर्ष की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट रहा। सरोवर की सुंदरीकरण के बाद सरोवर में घासफूस होने पर तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर साफ सफाई शुरू कराया। बीते एक सप्ताह हुई साफ सफाई का सीओ स्नेहा तिवारी ने निरीक्षण किया। सीओ ने शुक्रवार को दोपहर तक पूर्ण रूप से साफ सफाई कराये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,सचिव संदीप गौतम,प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,महेन्द्र गुप्ता सहित अन्य रहे।

Previous article पन्द्रह हजार लोगों में वितरण हुआ मां दुर्गा का प्रसाद
Next article रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page