Home क्राइम रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत

0
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत

मृतक किसान श्यामा यादव

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक बुर्जुग किसान की मौत हो गईं। किसान अपना खेत घूमकर घर आ रहा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नोनार (तुलसी आश्रम) गांव निवासी 68 वर्षीयी श्यामा यादव गुरुवार को अपने खेत मे लगाए गए फसल को देखकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तुलसी आश्रम रेलवे क्रासिंग के पास पहुचे। तो दोनों पटरियों पर ट्रेन आ रही थी। एक पटरी की ट्रेन को वह देखकर निकल गए। वही दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन के चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक श्यामा यादव के दो पुत्र सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश और तीन पुत्रियां हैं।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बेला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

Previous article मूर्ति विसर्जन को लेकर सीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण
Next article बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page