Home कृषि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत

0
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत

तुलसी आश्रम में दो भीक्षाटन करने वाले साधुओं को थाने ले जाती पुलिस

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसी आश्रम) गांव में गुरुवार को बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने गांव में घूमकर भीक्षाटन करने वाले दो साधुओं को पकड़ लिया। काफी हो हंगामा के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों साधुओं को अपने साथ थाने ले आयी। वही कोतवाली पुलिस ने बच्चा चोरी की घटना को अफवाह बताया। भ्रामक अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है। इस दौरान काफी देर तक कोतवाली पुलिस के साथ पीआरबी पुलिस परेशान रही।
नोनार गांव में गुरुवार की दोपहर चार बजे करीब भिक्षाटन करने गांव में दो साधू पहुंचे हुए थे। दोनों साधु अलग अलग गली में भिक्षा मांग रहे थे। यह लोग भीख मांगते हुए एक घर के पास पहुचे। साधू घर के बाहर से भिक्षा मांगने लगा। इसपर एक महिला ने खाने का सामान लाकर दिया। जिस पर साधू कम होने की बात करते हुए और मांगने लगा। महिला ने इस पर हाथ जोड़ लिया और कहा कि इससे अधिक हम नही दे सकते। इसी बीच साधुओं पर बच्चा छीनने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण शोरगुल मचाने लगे। देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गयी। दोनों साधुओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को काफी प्रयास के बाद दोनों साधुओं को थाने ले आयी। पूछताथ के बाद पता चला कि दोनो महावत समाज के लोग है। जो दिलदारनगर में बच्चे और परिवार के साथ रहते है। बच्चा चोरी की घटना को अफवाह बताया। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोरी की घटना अफवाह है। मामले की जांच की जा रही है। अफवाह फैलाने वालेां के खिलाफ जांच किया जायेगा।

Previous article रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में किसान की मौत
Next article बच्चा चोरी की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page