Home चंदौली बच्चा चोरी की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज

बच्चा चोरी की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज

0
बच्चा चोरी की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज
बच्चा चोरी की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज

नोनार गांव में दो साधुओं को पकड़कर ग्रामीणों की ओर से मारपीट का आरोप

पुलिस ने साधु की तहरीर पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसी आश्रम) गांव में बीते गुरुवार को बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने दो साधुओं को पकड़ लिया। आरोप है कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने व साधुओं के साथ मारपीट किया गया है। कोतवाली पुलिस ने साधुओं की तहरीर पर 150 सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व में चोरी की मोबाईल के आरोप में एक चोर को बंधक बनाकर मारपीट किया गया था। जिसमें डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नोनार गांव में बीते गुरुवार की दोपहर चार बजे करीब भिक्षाटन करने गांव में दो साधू पहुंचे हुए थे। दोनों साधु अलग अलग गली में भिक्षा मांग रहे थे। यह लोग भीख मांगते हुए एक घर के पास पहुचे। साधू एक घर के बाहर भिक्षा मांगने लगा। इस पर एक महिला ने खाने का सामान लाकर दिया। जिस पर साधू कम होने की बात करते हुए और मांगने लगा। महिला ने इस पर हाथ जोड़ लिया और कहा कि इससे अधिक हम नही दे सकते। इसी बीच साधुओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण शोरगुल मचाने लगे। देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गयी। आरोप है कि दोनों साधुओं को पकड़ मारपीट किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को काफी प्रयास के बाद दोनों साधुओं को थाने ले आयी। पूछताथ के बाद पता चला कि दोनो हरदोई जिला के साहाबाद थाना अर्न्तगत जोगीपुर गांव के मुनेन्द्र और राकेश महावत है। जो दिलदारनगर में बच्चे और परिवार के साथ रहते है। भिक्षाटन कर परिवार का भरण पोषण करते है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने और साधुओं के साथ मारपीट के मामले में साधु के तहरीर पर डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनसेट में.
पूर्व में डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीते दिनों सैयदराजा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजू बिंद को नोनार गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट किया था। इस मामले में पुलिस ने राजू बिंद के पिता की तहरीर पर डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

Previous article बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई का दिया संकेत
Next article भारी बारिश के कारण बिजली उपकेन्द्र से लेकर ब्लॉक परिसर जलमग्न
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page