Home चंदौली गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत

गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत

0
गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत



सकलडीहा। क्षेत्र के गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर लेहरा-मनिहरा ड्रेन की पुलिया बीते कई साल से  क्षतिग्रस्त है। और इसकी रेलिग टूट चुकी है। नीचे लगी सुरक्षा दीवार जमींदोज हो चुकी है। चार पहिया वाहनों का आवागमन वर्षों से बंद है। इसपर चलने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी उदासीन बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणो में आक्रोश पनप रहा है।
 गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर लेहरा मनिहरा ड्रेन है। इस ड्रेन पर बनी पुलिया पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। पुल की रेलिग टूट चुकी है। स्लैब उखड़ चुका है। पुलिया की सुरक्षा दीवार लटक गया है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण मोनू पांडेय,सुनील,रितेश,सुनील ने बताया कि इस पुलिया से दर्जनो गांवो के ग्रामीण और बाहरी लोगों का आवागमन होता है। बीते लंबे समय से जर्जर पुलिया से आवागमन हो रहा है। रात के अंधरे में अक्सर वाहनों के प्रकाश से लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। लंबे समय से चार पहिया वाहन का आवागमन बंद है । लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसको लेकर अनजान बने हुए है। लोगों ने चेताया कि जल्द पुलिया निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Previous article सकलडीहा में चार समस्याओं में एक का हुआ निस्तारण
Next article जनता का विकास और विश्वास ही रिकार्ड जीत का परचम: सुशील सिंह
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page