Home चंदौली जनता का विकास और विश्वास ही रिकार्ड जीत का परचम: सुशील सिंह

जनता का विकास और विश्वास ही रिकार्ड जीत का परचम: सुशील सिंह

0
जनता का विकास और विश्वास ही रिकार्ड जीत का परचम: सुशील सिंह



सकलडीहा।जनता का विकास और विश्वास ही भाजपा के रिकार्ड जीत का परचम है। शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को दिघवट कुटिया पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान कराने का भरोशा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसूरत राजभर ने  विधायक को मालाफूल और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
 विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर पूरे देश में विकास का नींव रख रहा है। घरौनी का वितरण कराकर समाज ने हर गरीब को उसका जमीन का मालिकाना हक दिया। प्रधान मंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास के साथ पांच लाख का प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनवाया। किसानों केा प्रधान मंत्री सम्मान निधि से लेकर किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र और खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चि किया। इसके अलावा किसानों को सरकारी दर पर आसानी से खरीदारी कराकर उनके खाते में सीधे पैसा भेजने का कार्य किया। महिलाओं से लेकर बेटियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया। बच्चों केा पठन पाठन से लेकर उच्च शिक्षा और नौकरी के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू कराया है। आज जनता भाजपा के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास कार्य और विश्वास पर दिल्ली से लेकर यूपी में भारी बहुमत से जीत दर्ज कराया है। ग्रामीणों को उनकी हर समस्या और उनके हर सुखदु:ख में खड़ा रहने का भरोशा दिया। अंत में प्रधान रामसूरत राजभर की ओर से विधायक को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत राजभर, चंडी राजभर, अमरजीत राजभर, राजबली गुप्ता, राम उजागीर गोंड, श्याम बिहारी राजभर, विमलेश प्रधान फेसुना, दिलीप राजभर प्रधान नारायनपुर,सोनू, अमित गुप्ता सहित आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous article गोहदा-पण्डुकपुर मार्ग पर जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत
Next article भोजापुर से सकलडीहा तक सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page