Home चंदौली भोजापुर से सकलडीहा तक सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी

भोजापुर से सकलडीहा तक सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी

0
भोजापुर से सकलडीहा तक सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी



सकलडीहा।चंदौली से सकलडीहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था की अनदेखी के कारण भोजापुर से लेकर सकलडीहा सधन तिराहे तक सड़क पर सुबह से शाम तक सड़क पर धूल उड़ रहा है। जिसे लेकर व्यापारी से लेकर आवागमन करने वाले राहगीर परेशान है। व्यापारियों ने सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग उठाया है।
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चंदौली से सैदपुर फोरलेन सडक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से भोजापुर से लेकर सकलडीहा सधन तिराहे तक जगह जगह सड़क के किनारे और वनवे पर मिट्टी गिट्टी गिराकर कार्य किया जा रहा है। निर्मित सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से कपड़ा व्यवसाई से लेकर मीठा,सब्जी, दुकानदार सहित छोटे बड़े सैकडों दुकानदार दुकानों में धूल जाने से परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था अनजान बना हुआ है। टिमिलपुर से लेकर नागेपुर तक निर्माण कार्य बंद होने से दुकानदारों को समस्या हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, सूरज सिंह,राकेश मोदनवाल, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव,गोबिंद सोनकर,चिंटू गुप्ता,हरिहर चौरसिया,रामविलास चौरसिया,सुनील चौरसिया सहित व्यापारियों ने जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था से सड़क पर पानी का छिड़काव और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग किया है।

Previous article जनता का विकास और विश्वास ही रिकार्ड जीत का परचम: सुशील सिंह
Next article छात्रों के शुरूआती कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य- चेयरमैन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page