Home चंदौली सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में जाम से राहगीर परेशान

सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में जाम से राहगीर परेशान

0
सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में जाम से राहगीर परेशान
सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में जाम से राहगीर परेशान

सकलडीहा में जाम में परेशान पैदल राहगीर और वाहन स्वामी

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क और नाला निर्माण के दौरान बीते दो दिनों से सड़क मार्ग वनवे होगया है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम से राहगीर और स्कूली बच्चे व वाहन स्वामी परेशान रहे। ग्रामीणों ने सड़क पर यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं होने पर आने जाने वाले ग्रामीण कोसते रहे।
सकलडीहा कस्बा में सड़क निर्माण को लेकर कस्बावासी लम्बे समय से परेशान है। एक ओर नाला निर्माण अधूरा होने के कारण सड़क पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। वही दूसरी ओर से सड़क निर्माण के दौरान सड़क वन वे होगया है। जिससे सकलडीहा अलीनगर तिराहे से सघन तिराहे तक वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। जाम के कारण अधिकारियों से लेकर एम्बुलेंस और स्कूली वाहन में बैठे बच्चे धूप और गर्मी से परेशान हो जा रहे है। जाम के कारण करवाचौथ की खरीदारी करने आये लोग परेशान रहे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बीते दो दिनों से कस्बा में भीषण जाम लग रहा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस से लेकर यातायात पुलिस के नही होने से काफी समस्याओं का सामना दुकानदारों को करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के कारण वन वे मार्ग के दुकानदार भी परेशान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी लल्लू खां,मोनू चौधरी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने सड़क निर्माण के दौरान पुलिस व्यवस्था करने की मांग किया है।

Previous article करवा चौथ के दिन भी खरीदारी को लेकर कस्बा के तिराहे पर लगा रहा लंबी जाम
Next article सकलडीहा पीजी कालेज में जलजमाव,छात्र सहित शिक्षक परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page