Home चंदौली सकलडीहा पीजी कालेज में जलजमाव,छात्र सहित शिक्षक परेशान

सकलडीहा पीजी कालेज में जलजमाव,छात्र सहित शिक्षक परेशान

0
सकलडीहा पीजी कालेज में जलजमाव,छात्र सहित शिक्षक परेशान
सकलडीहा पीजी कालेज में जलजमाव,छात्र सहित शिक्षक परेशान

सकलडीहा पीजी कॉलेज में बारिश का जमा हुआ पानी

सकलडीहा। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से सकलडीहा पीजी कालेज और बिजली उपकेन्द्र जलमग्न है। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नही होने कारण विद्यालय के छात्रों सहित कर्मचारियों के लिये समस्या बनी हुई है। भारी जलजमाव से छात्र-छात्राओं साहित शिक्षकों को पानी मे से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
पिछले दिनों लगातार बारिश हुई थी। जिससे सकलडीहा कस्बा में स्थित बिजलीं उपकेंद्र,सकलडीहा पीजी कालेज,सकलडीहा इंटर कालेज का खेल मैदान,ब्लाक मुख्यालय,डायट,एलटी मॉडल स्कूल सहित अन्य सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थाओं में जलजमाव हो गया है। जलजमाव से एक ओर विद्युत आपूर्ति पर संकट है। तो दूसरी ओर सकलडीहा पीजी कालेज आने वाले छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पूर्व में मंत्री विधायक सहित अधिकारियों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। दो वर्ष बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने सकलडीहा स्थित विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं से जलनिकासी की मांग जिला प्रशासन से उठाई है।

Previous article सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में जाम से राहगीर परेशान
Next article मिशन शक्ति के तहत सकलडीहा पीजी कॉलेज से निकली जागरूकता रैली
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page