Home चंदौली तालाब का आवंटन को लेकर लामबंद हुए ग्रामीणों ने जताया विरोध

तालाब का आवंटन को लेकर लामबंद हुए ग्रामीणों ने जताया विरोध

0
तालाब का आवंटन को लेकर लामबंद हुए ग्रामीणों ने जताया विरोध
तालाब का आवंटन को लेकर लामबंद हुए ग्रामीणों ने जताया विरोधसकलडीहा। ताजपुर के परशुरामपुर में बीते दिनों मत्स्य पालन हेतु तालाब का आवंटन किया गया। जिसे लेकर गांव के ग्रामीणों ने गुरूवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर आवंटन निरस्त करने की मांग किया। आरोप लगाया कि
तालाब आवंदन होने से किसानों की सिंचाई और निकासी कार्य बाधित हो जायेगा। वही पट्टाधारक ने बताया कि पूर्व से ही तालाब में मछली पालन कार्य होता चला आ रहा है।
तहसील क्षेत्र के 23 तालाबो का आवंटन हुआ था। जिसमें 4 एकड़ से उपर के तीन तालाबो को एक ही मछुआ समिति को आरक्षित मूल्य पर आवंटित किया गया है। इसमे परशुराम पुर का तालाब (ताल)भी आवंटित किया गया। इसी तालाब को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस तालाब के आवंटन से हजारों एकड़ खेतो की सिंचाई और जल निकासी बाधित होगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।उन्होंने इस आवंटन को निरस्त करने की मांग किया है।इस मौके पर,सुरेश राम, रामावतार सिंह,नवल किशोर सिंह,रामबिलास मौर्य सतीश पाण्डेय,संतोष कुमार त्रिपाठी,रामकृत,राकेश तिवारी,रामनिवास प्रसाद सहित सहित अन्य रहे।
Previous article लखनऊ डायट की टीम ने राजदरी देवदरी का किया स्थलीय निरीक्षण
Next article डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page