Home चंदौली डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर

डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर

0
डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर
डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर

कोतवाली में एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी प्रधान सहित अन्य लोगों के साथ बैठक करते हुए

सकलडीहा। दिवाली और डाला छठ महापर्व को लेकर गुरूवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने प्रधान और व्यापारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान दिवाली से पूर्व कस्बा और घाटों की साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर बैरियर लगाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही व्यापारियों को बगैर अनुमति पटाखा दुकानें न लगाये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर लोगों को स्वदेशी की खरीदारी पर जोर दिया।
दिवाली पर कस्बा और शहरों में खरीदारों की भीड़ लगने लगा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा में जुटी हुई है। डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने व्यापारियों और प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान व्यापारियों को दिवाली पर बगैर अनुमति पटाखा दुकाने न खोले जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जोर दिया। साथ ही मिठाई दुकानदारों को बगैर मिलावट खाद्य सामाग्री का उपयोग करने का चेतावनी दिया। साथ ही प्रधानों को ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर घाटों की साफ सफाई और पानी के अंदन बैरियर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी हाल में दिवाली से लेकर डाला छठ महापर्व तक घाटों की साफ सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। अंत में राजस्व कर्मियों और कोतवाली पुलिस के साथ बीट के सिपाहियों को लगातार सुरक्षा के बाबत पल पल की जानकारी देखने को बताया। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,विजय राज,प्रधान भाईराम,जयप्रकाश,अमित सिंह,अमरनाथ खरवार,सुभाष बिंद,अशोक कुमार,राजेश सेठ,शिवमिलन तिवारी,विजय चौहान,सुरेन्द्र यादव,संतोष यादव सहित अन्य प्रधान और व्यापारी मौजूद रहे।

Previous article तालाब का आवंटन को लेकर लामबंद हुए ग्रामीणों ने जताया विरोध
Next article दृष्टि बाधित बच्चों संग डिप्टी कलेक्टर ने मनाया दीपावली
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page